दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं, हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया देखिये क्या हुआ

  1. Home
  2. मनोरंजन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं, हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया देखिये क्या हुआ

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं, हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया देखिये क्या हुआ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं अब भई कपल जल्द ही अपने बच्चे का वेलकम करने वाला है, तो इनका सुर्खियों में


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अब भई कपल जल्द ही अपने बच्चे का वेलकम करने वाला है, तो इनका सुर्खियों में रहना तो बनता है। इस बीच सोशल मीडिया पर दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस गुस्से में नजर आ रही हैं। साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दीपिका का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका ओवरसाइज्ड आउटफिट में नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस दो गाडियां के बीच बेहद कम स्पेस ने निकल रही हैं और इस दौरान वो पैप्स के कैमरे पर भी हाथ मारती हैं, जिससे कैमरे का पूरा फोकस हट जाता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

x

एक यूजर ने इस पर लिखा कि वो बिल्कुल भी कंर्फटेबल नहीं है, तो क्यों जबरदस्ती कर रहे हो? दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि प्रेग्रेंसी की वजह से मूड स्विंग्स हो रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि उनक मूड ठीक नहीं हैं। ये सब कमेंट्स तो एक्ट्रेस के मूड को लेकर हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने तो एक्ट्रेस की प्रेग्रेंसी पर भी सवाल उठा दिए। जी हां, नेटिजंस ने वीडियो को देखकर अलग ही तरह से रिएक्ट किया।एक यूजर ने लिखा कि बेबी बंप कहां है? दूसरे ने लिखा कि प्रेग्रेंट है भी या नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा कि कोई बेबी बंप नहीं दिख रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वो प्रेग्रेंट नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि सेरोगेसी? इस तरह के सवाल अब सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक कपल की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि 29 फरवरी को कपल ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।