सपना चौधरी ने बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट किया खास वीडियो, जाहिर किया अपने लाडले का नाम

  1. Home
  2. हरियाणा

सपना चौधरी ने बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट किया खास वीडियो, जाहिर किया अपने लाडले का नाम

सपना चौधरी ने बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट किया खास वीडियो, जाहिर किया अपने लाडले का नाम


पब्लिक न्यूज डेस्क। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वो कभी अपने लुक्स तो कभी डांस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह बेहद खास है। डांसर होने के साथ ही सपना एक बच्चे की मां भी हैं। पिछले साल उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। अब अपने लाडले के पहले जन्मदिन पर उन्होंने फैंस को उसकी झलक साझा की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसे काफी क्रिएटिव तरीके से बनाया गया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना का बेटा कभी मिट्टी में तो कभी गाय के साथ खेलता नजर आ रहा है। इसके अलावा उनके पति वीर साहू भी दिख रहे हैं। वीडियो को बेहतरीन तरीके से बनाया गया है। इसमें विजुअल के साथ म्यूजिक और एक दमदार आवाज सुनाई दे रही है, जिसके जरिए सपना ने अपने बेटे का नाम अनाउंस किया है। 

वीडियो के बैकग्राउंड में एक आवाज आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि 'जब जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है उसने खलबली मचाई है, मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है'।

सपना चौधरी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कि है। उन्होंने साथ ही कैप्शन लिखा है- ‘मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ़ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर @porusofficial’। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।