बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए रोजाना करें चक्की चलनासन, जानें करने का तरीका

  1. Home
  2. हेल्थ

बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए रोजाना करें चक्की चलनासन, जानें करने का तरीका

बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए रोजाना करें चक्की चलनासन, जानें करने का तरीका


पब्लिक न्यूज डेस्क। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इसके अलावा, गलत खानपान और खराब दिनचर्या के चलते भी वजन बढ़ने लगता है। खासकर जंक फूड के सेवन से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन, रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें और संतुलित आहार लें। वहीं, जंक फूड से परहेज करें। इन नियमों का पालन करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना चक्की चलनासन जरूर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

चक्की चलनासन क्या है

चक्की चलनासन हिंदी के शब्दों से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो चक्की यानी मिल की तरह चलने की मुद्रा को चक्की चलनासन कहा जाता है। इस योग को करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना चक्की चलनासन करें। साथ ही तनाव से भी राहत मिलता है।

क्या कहती है शोध

एक शोध में खुलासा हुआ है कि चक्की चलनासन के करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। शोधकर्ताओं की मानें तो चक्की चलनासन करने से मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है। इससे कैलोरी बहुत जल्द बर्न होती है। इस वजह से चक्की चलनासन फैट को बर्न करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप मोटापा से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना चक्की चलनासन जरूर करें।

चक्की चलनासन कैसे करें

इसके लिए सबसे पहले समतल भूमि दरी बिछाकर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को फैलाकर बांहों को हवा में लहराएं। इसके बाद दोनों हाथों को जकड़कर चक्की चलाने की मुद्रा में बाएं तरफ फिर दाएं तरफ लें जाएं। आसान शब्दों में कहें तो क्‍लॉक वाइज घुमाएं। इस योग को रोजाना सुबह और शाम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।