हाई बीपी के कारण किडनी हो सकती है फेल, जानिए बिना डायलिसिस कैसे करें क्योर

  1. Home
  2. हेल्थ

हाई बीपी के कारण किडनी हो सकती है फेल, जानिए बिना डायलिसिस कैसे करें क्योर

हाई बीपी के कारण किडनी हो सकती है फेल, जानिए बिना डायलिसिस कैसे करें क्योर


पब्लिक न्यूज डेस्क। मानव शरीर एक ऐसी मशीन है जिसका हर ऑर्गन अपना काम करता है। लेकिन एक छोटी सी लापरवाही से मशीन के किसी हिस्से में खराबी आती है तो असर दूसरे आर्गन्स पर ज़रूर पड़ता है। ऐसे में हाई बीपी को ही ले लीजिए। अगर ये कंट्रोल ना तो हो सीरियस किडनी प्रॉब्लम हो सकती है और ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है और इससे किडनी प्रॉब्ल्म का डर भी बढ़ जाता है। 

दरअसल, सर्दियों में तापमान गिरने से ब्लड आर्टिज सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड गाढ़ा हो जाता है और ब्लड ऑर्टिज़ के वाल्व में वेस्ट जमा होने लगता है, जिसका असर किडनी  पर भी पड़ता है और फिर ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में किडनी को परेशानी होती है। इस दिक्कत पर ध्यान नहीं दिया तो किडनी सही से काम करना बंद कर देती है और ऐसा भी वक्त आता है जब किडनी पूरी तरह फेल हो जाती है। 

ऐसे में जरूरी है कि हम सही लाइफ स्टाइल अपनाए ताकि ठंड में किडनी प्रॉब्ल्म को लेकर सर्तक रहें। बीपी कंट्रोल में रखें। खूब पानी पीएं और योग करें। क्योंकि योग किडनी की एक नहीं बल्कि 10 बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। जानिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ किडनी को कैसे रखें हेल्दी।

किडनी के लक्षण

  1. यूरिन में खून 
  2. यूरिन ब्लॉकेज
  3. यूरिन में दर्द-जलन
  4. कमज़ोरी 
  5. थकान 
  6. पीठ में दर्द 
  7. हाथ-पैर में सूजन 

किडनी को फिट रखने के लिए रोजाना करें ये योगासन

व्रकासन 

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज ठीक होती है 

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  • एसिडिटी में फायदेमंद

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

 सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थाइराइड में लाभकारी

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • छाती चौड़ी होती है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • एकाग्रता बढ़ती है 
  • गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

पश्चिमोत्तासन

  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • साइनस की बीमारी में आराम मिलता है 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है 
  • सिरदर्द की समस्या में आराम देता है 
  • मोटापा कम करने में मददगार 

शलभासन

  • फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

सूक्ष्म व्यायाम 

  • बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है 
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

शशकासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं

यौगिक जॉगिंग 

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है 
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • उद्गीथ

किडनी में कारगर एक्यूप्रेशर

  • हथेली के बीच में दबाएं 
  • तलवे के बीच में दबाएं 

किडनी के लिए औषधियां

  1. पुनर्नवा मंडूर
  2. गोक्षुरादि गुग्गुल
  3. चंद्रप्रभा वटी
  4. गिलोय पाउडर
  5. मुक्ता पिष्टी
  6. मुक्ता पंचामृत रस

किडनी हेल्दी कैसे रखें? 

  1. रोज डाइट में सेब को शामिल करें 
  2. दिन में एक बार अदरक की चाय पीएं
  3. प्याज किडनी के लिए फायदेमंद
  4. लाल शिमला मिर्च किडनी के लिए सही
  5. दही किडनी इंफेक्शन दूर करता है 
  6. यूरिन रोक कर रखने की आदत छोड़ें
  7. रोजाना योगाभ्यास और व्यायाम करें
  8. गोखरु को पानी में उबालकर ठंडा कर लें महीने में एक बार गोखरु का पानी पीएं। इससे किडनी स्टोन, इंफेक्शन से बचेंगे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।