नदी में आए तेज बहाव से टूटा यमुना का अस्थायी पुल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

नदी में आए तेज बहाव से टूटा यमुना का अस्थायी पुल

नदी में आए तेज बहाव से टूटा यमुना का अस्थायी पुल


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा की सीमा पर यमुना नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाया गया पाइपों का अस्थायी पुल नदी में आए तेज बहाव के कारण टूट गया। पुल के टूटने से हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

यमुना नदी के पार हरियाणा की तरफ उत्तर प्रदेश के तीन गांव गाजदीनपुर, सोंधेबांस तथा भूड़ हैं। नदी में ज्यादा पानी आने से इन गांवों में आने जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। यमुना नदी में हर बरसात में तथा पहाड़ों पर होने वाली बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव तेज हो जाता है। पिछले चार दिन से हो रही बरसात के कारण नदी में आए तेज बहाव के कारण शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा यमुना नदी में आवागमन के लिए बनाया गया पाइपों का अस्थायी पुल पानी के तेज बहाव के कारण बह गया। यमुना नदी में आसपास के गांवों के लोग आपस में पैसा एकत्र करके सीमेंट के पाइपों का पुल बना लेते हैं। जिस पर वह आराम से अपने खेतों तथा कस्बे तथा सहारनपुर तक आ जा सकें। गांव सोंधेबांस के बिजेंद्र सैनी, विनोद कुमार, सुनील सैनी, प्रमोद कुमार, ऋषि पाल ने बताया कि हरियाणा को जोड़ने वाले इस पुल की मांग बरसों पुरानी है, लेकिन आज तक भी पुल नहीं बन सका है। क्षेत्र के प्रधान मांगेराम, पूर्व प्रधान निर्दोष चौधरी आल्हनपुर, चौ. संजय टोडरपुर, संजय नंबरदार गाजदीनपुर, सुभाष चंद सोंधेबांस, चौधरी देवीसिंह आदि ने बताया कि स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए यमुना नदी पर पुल बनाया जाना अति आवश्यक है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।