परिवार को जहर देकर भागी महिला, डेढ़ साल बाद लौटी दोबारा फिर फरार

  1. Home
  2. हिमाचल प्रदेश

परिवार को जहर देकर भागी महिला, डेढ़ साल बाद लौटी दोबारा फिर फरार

परिवार को जहर देकर भागी महिला, डेढ़ साल बाद लौटी दोबारा फिर फरार


हमीरपुर। नादौन दो बच्चों की मां शादी के करीब छह साल तक पति के साथ रही और करीब डेढ़ साल पहले पति और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। एक सप्ताह पहले वे फिर अपने घर लौट आई। घरवालों ने सोचा शायद उसे अपनी गलती का एहसास हो गया और वे परिवार के साथ रहना चाहती होगी यह सोचकर घरवालों ने उसको माफ़ कर दिया। लेकिन महिला के दिमाग में क्या चल रहा है। किसी को पता नहीं था कि वो  सबको जहरीली वस्तु खिलाकर फिर भाग जाएगी। मामला नादौन शहर की निकटवर्ती पंचायत का है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि सगी मां ने ही अपने दो बच्चों सहित पति व अन्य परिजनों को भोजन में कोई जहरीली वस्तु खिलाई, जिससे पूरा परिवार रात भर बेसुध पड़ा रहा। दरअसल महिला रात को ही घर से गायब हो गई। आसपास के लोगों के सहयोग से बेसुध पड़े परिजनों को अगले दिन सुबह आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के पति संजीव कुमार ने बताया कि उनके घर में बुजुर्ग मां, तीन बेटे और एक बेटी रहते हैं, जबकि उसके विवाह के करीब छह वर्ष तक उसकी पत्नी उसके साथ रही।

संजीव के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को उसके पास छोड़कर कहीं चली गई। उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही उसकी पत्नी घर लौटी और वह परिवार के साथ रहने लगी। मंगलवार शाम को रोज की ही तरह उसकी पत्नी ने भोजन बनाया और सबको खिला दिया। बुधवार तड़के सबसे पहले उसकी बहन को होश आया और उसने जब अपने परिजनों को उठाना चाहा तो कोई भी नहीं उठ पा रहा था।यहां तक कि उसकी आठ वर्षीय बेटी एवं छह साल का बेटा भी बेसुध पड़े थे। परिजनों का आरोप है कि उक्त महिला परिवार को जान से मारने के इरादे से ही घर वापस लौटी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि पीडि़तों के बयान लेकर मामले की आगे छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला का वापस आने और फिर परिजनों को बेहोश करने के पीछे उसका असल मकसद क्या था। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।