महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट-  पहाड़ी थाना क्षेत्र के चौरा गांव में महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजन रुपये चोरी के आरोप में प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए मॉर्चरी भेजा है।

यह घटना बुधवार शाम की है,बताया गया कि गांव के अनूप नामदेव की पत्नी विनीता(20)ने कमरे में फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली जब महिला के शव को फांसी से झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए घटना की जानकारी पहाड़ी थाना पुलिस को लगी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है मृतका के पिता शिवमूरत निवासी नीवी थाना माऊ ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 21 मई को थी। बताया कि पुत्री विनीता के ऊपर ससुराली जन  रुपये चोरी का आरोप लगा रहे थे। जिसकी जानकारी उसने अपने मायके में फोन पर बताई थी। मृतका के पिता ने बताया कि बुधवार की शाम को फोन से जानकारी मिली कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने इस घटना के सम्बंध में बताया की महिला शव को पीएम के लिए भेजा गया है। किसी प्रकार की थाने में तहरीर नहीं आई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।