WHO की वेबसाइट पर भारत का विवादित नक्शा, J&K और Ladakh को दिखाया अलग

  1. Home
  2. देश

WHO की वेबसाइट पर भारत का विवादित नक्शा, J&K और Ladakh को दिखाया अलग

WHO की वेबसाइट पर भारत का विवादित नक्शा, J&K और Ladakh को दिखाया अलग


नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग बताया है। कोरोना महामारी के प्रकोप को दर्शाने वाले एक नक्शे में यह गलती की गई है।

आशंका जताई जा रही है कि WHO की इस ‘गलती’ के पीछे चीन का हाथ हो सकता है। क्योंकि चीन और WHO के रिश्ते कोरोना काल में सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस करतूत के बारे में तब पता चला जब लंदन में रहने वाले एक भारतीय की नजर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए भारत के गलत नक्शे पर पड़ी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रकाशित भारत के गलत नक्शे को लेकर सोशल मीडिया पर उसकी आलोचना की जा रही है। मामला सामने आने के बाद विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका यहां तक कहना है कि चीन के इशारे पर ही WHO ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया है।  दरअसल, लंदन में रहने वाले आईटी कंसल्टेंट पंकज की नजर इस मैप पर सबसे पहले पड़ी थी। उनके मुताबिक, किसी WhatsApp ग्रुप पर इसे शेयर किया गया था।

मैप पर हो रहे विवाद पर WHO ने सफाई दी है, उसकी तरफ से कहा गया है कि वह संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों का पालन करता है और उसी हिसाब से नक्शों को प्रकाशित करता है। हालांकि, ये बात अलग है कि स्वास्थ्य संगठन की यह दलील भारतीयों के गले नहीं उतर रही है, उन्हें लगता है कि WHO ने चीन के इशारे पर जानबूझकर गलती की है

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।