उत्तराखंड में 3000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, DGP ने किया खुलासा

  1. Home
  2. उत्तराखंड

उत्तराखंड में 3000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, DGP ने किया खुलासा

उत्तराखंड में 3000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, DGP ने किया खुलासा

उत्तराखंड पुलिस की डीजीपी अशोक कुमार ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तराखंड पुलिस की डीजीपी अशोक कुमार ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने कथित तौर पर लोगों से 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी एक चायनीज ऐप से लोगों के साथ फ्रॉड करते थे।

सस्ता लोन दिलाने के लिए हुआ पूरा खेल

समाचर एजेंसी एएनआई के मुताबिक देहरादून में प्रेसवार्ता करते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हमने एक चाइनीज लोन एप के जरिए बड़े फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। गिरोह सस्ता कर्ज दिलाने के नाम पर लोगों से एप डाउनलोड करवाता था। इसके बाद उनके मोबाइल से डेटा चोरी कर लेता था। फिर गिरोह से जुड़े आरोपी लोगों को ब्लैकमेल करते थे। धमकी दी जाती थीं। आरोपी लोगों के परिजनों को आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे।

उत्तराखंड के 200 लोगों की शिकायतें मिलीं

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अब तक हमने 3000 करोड़ रुपये की वसूली का पता लगाया है। आशंका है कि आगे की पड़ताल में धोखाधड़ी की यह रकम बढ़ सकती है। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में 95 शिकायतें दर्ज हैं। जबकि उत्तराखंड से हमें 200 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं।

आरोपी के लैपटॉप से मिला 300 करोड़ का लेनदेन

प्रदेश पुलिस के मुखिया ने बताया कि दिल्ली से अंकुर ढींगरा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। सामने आया है कि वह कई बार चीन जा चुका है। चीन की आधिकारिक भाषा मंदारिन जानता है। हमें उसके लैपटॉप में 300 करोड़ के लेनदेन का डेटा मिला है। कुछ चीनी नागरिकों के नाम भी सामने आए हैं। हम आगे की जांच कर रहे हैं। मामले में अभी और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।