SI भर्ती जांच में बड़ी कार्रवाई, ADG ने नकल करके पास होने वाले दरोगा निलंबित

  1. Home
  2. उत्तराखंड

SI भर्ती जांच में बड़ी कार्रवाई, ADG ने नकल करके पास होने वाले दरोगा निलंबित

SI भर्ती जांच में बड़ी कार्रवाई, ADG ने नकल करके पास होने वाले दरोगा निलंबित

उत्तराखंड पुलिस प्रशासन से आज की बड़ी खबर सामने आई है। 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तराखंड पुलिस प्रशासन से आज की बड़ी खबर सामने आई है। भर्ती में धोखाधड़ी, नकल करके पास होने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। एडीजी डॉ.वी मुरुगेशन के आदेश के बाद 2015-16 दरोगा भर्ती पर गाज गिरी है। 2015 में उत्तराखंड में 339 दारोगाओं की भर्ती हुई थी। जिस पर नकल माफिया ने अपना शिकंजा जड़ते हुए बड़े स्तर पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। कुछ दरोगा रुपये देकर भर्ती हुए थे। पुलिस मुख्यालय की तरफ से पुलिस कप्तानों को निलंबित दरोगाओं की सूची भेज दी गई है।

उत्तराखंड पुलिस प्रशासन में दरोगाओं के निलंबन से हडकंप मचा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस के 20 दरोगा एक साथ निलंबित कर दिए गए हैं। भर्ती में धांधली का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी की भर्ती घोटाले की जांच में गिरफ्तार किए गए नकल माफिया से पूछताछ की तो उस दौरान पता चला की दारोगा भर्ती में भी नकल हुई थी। इसके बाद इस भर्ती की भी गहनता से जांच की गई तो सामने आया की इस भर्ती में भी बड़ी धांधली की गई है। एडीजी डॉ.वी मुरुगेशन ने किए आदेश जारी करके 2015-16 भर्ती पर धोखाधड़ी मामले में बड़ी कर्रवाई करते हुए 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया है।

आठ साल पहले 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में 339 दारोगाओं की भर्ती की गई थी। उस दौरान भी इस भर्ती पर धंधली का आरोप लगा था लेकिन उस दरमियान इसकी जांच नही हुई थी अब यूकेएसएसएससी की भर्ती की जांच में फिर से इसका मामला सामने आने के बाद इस की भी गहनता से जांच की गई। भर्ती की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि 20 दरोगा रुपये देकर भर्ती हुए थे। इन दरोगाओं पर कार्रवाई करते हुए एडीजी डॉ.वी मुरुगेशन ने इनके निलंबन के आदेश दे दिए हैं। पुलिस कप्तानों को निलंबित दरोगाओं की सूची भेज दी गई है।