गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है। पश्चिमी यूपी के दो जिलों में मतदान हो रहा है। दोनों जिलों की 15 सीटों पर सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है। वहीं कई विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्गों के बीच वोट डालने के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला है। कहीं बुजुर्गों ने परिजनों के साथ जाकर मतदान किया तो कहीं गोद में ले जाकर बुजुर्ग का मतदान कराया गया। आइए जानते हैं पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभाओं में अब तक कैसा माहौल चल रहा है।

सहारनपुर में नानौता नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज में बने बूथ पर शमशाद चौधरी व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़े उत्साह के साथ अपने वोट का प्रयोग किया।

सहारनपुर में कई जगह मतदान करने के लिए बुजुर्गों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। सहारनपुर के नकुड़ में एक 100 वर्षीय वृद्धा शांति देवी मतदान करने पहुंची। विधायक चुनने के लिए उन्होंने अपने वोट का प्रयोग किया।

सहारनपुर में चिलकाना के गांव फिरोजाबाद में 90 वर्षीय महिला ने अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट का प्रयोग किया।

सहारनपुर जनपद में भी बुजुर्गों में वोट डालने का उत्साह देखने को मिला है। बेहट क्षेत्र में एक युवक ने दादी को गोद में ले जाकर मतदान कराया। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।