रेलवे स्टेशन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

रेलवे स्टेशन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

रेलवे स्टेशन पर उमड़ा आस्था का सैलाब


सहारनपुर। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर श्री रविदासिया ट्रेन के पहुंचने पर श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

शुक्रवार को बनारस से पंजाब लौटने वाली रविदासिया समाज की ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर संत निरंजन दास महाराज का श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास के जयकारे लगाए। श्री रविदासिया सेवा दल की ओर से चाय नाश्ता भी कराया गया। इस दौरान जोत सिंह, सुधीर कुमार, विशाल, रितिक, मनोज, गौरव, मुनेश कुमार दुष्यंत कुमार, रविन्द्र दासआदि मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।