2017 के मुकाबले 2.08% वोटिंग हुई कम:सहारनपुर में 71.01% हुआ मतदान, मुस्लिम क्षेत्रों में हुई ज्यादा वोटिंग

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

2017 के मुकाबले 2.08% वोटिंग हुई कम:सहारनपुर में 71.01% हुआ मतदान, मुस्लिम क्षेत्रों में हुई ज्यादा वोटिंग

2017 के मुकाबले 2.08% वोटिंग हुई कम:सहारनपुर में 71.01% हुआ मतदान, मुस्लिम क्षेत्रों में हुई ज्यादा वोटिंग


सहारनपुर।सहारनपुर की सातों विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। सुबह सात से 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत काफी धीमी चली। जिसमें 12.4 प्रतिशत वोट पड़े। जिसके बाद 11 बजे 27.53 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 44.03 प्रतिशत मतदान पहुंच गया। तीन बजे तक मतदाताओं को वोटिंग के प्रति रुझान देखने को मिला। जिसमें वोटिंग 57.01 प्रतिशत तक पहुंच गई। शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 65.89 रहा। जबकि मतदान के आखिरी चरण यानी छह बजे तक मतदान प्रतिशत 71.01 रहा। हालांकि 2017 के मुकाबले यह 2.08 प्रतिशत मतदान कम हुआ है।

सुबह सात बजे हिंदु इलाकों में वोटिंग प्रतिशत काफी अच्छा रहा। लेकिन दोपहर होते ही वोटिंग प्रतिशत का ग्राफ गिरना शुरू हो गया। जबकि मुस्लिम क्षेत्रों के बूथों पर शाम 5.30 बजे तक भीड़ रही। हालांकि शाम के समय देरी से पहुंचे मतदाताओं को निराश होना पड़ा। सभी लोगों को वापस लौटाया है। लेकिन समय से जो लोग मतदान केंद्र में चले गए थे, उनका वोट कराया गया। खास बात यह है कि मुस्लिम क्षेत्रों में बढ़े वोटिंग प्रतिशत से भाजपा का ग्राफ नीचे गिर सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में रुझान देखने को मिला। वोटिंग के समय से पहले ही मतदाता लाइन लगाकर खड़े दिखाई दिए। हालांकि बेहट, नकुड़ और बड़गांव में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान एक घंटे की देरी से शुरू हो पाया। वहीं कई मतदान केंद्रों पर पोस्टल बैलट की खामी और 12 जगहों पर मतदाताओं को मृतक दर्शाकर वोट डालने से वंचित करने का आरोप लगाया गया।

नकुड़ विधानसभा के सरसावा क्षेत्र के ढिक्का टपरी के 227 बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी राशिद अली खान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पीठासीन अधिकारी पहले से ही हृदय रोगी थे। चर्चा है कि राशिद अली खान ने हार्ट की परेशानी को लेकर अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं काटी गई। रविवार की देर रात को सीने में दर्द की शिकायत हुई। अधिकारियों ने आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही राशिद अली खान ने दम तोड़ दिया। मृतक राशिद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। राशिद अली खान सड़क दूधली के एक सरकारी स्कूल में पीटीआई थे।

यह रही मतदान की स्थिति

  • 11 बजे तक कुल वोटिंग 27.53% : बेहट 30.67%, नकुड़ 28.67%, सहारनपुर नगर 23.27%, सहारनपुर देहात 21%, देवबंद 32.77%, रामपुर मनिहारान 27.90% गंगोह 28.47%
  • एक बजे तक कुल वोटिंग 44.03%: बेहट 45%, नकुड़ 48.33%, नगर 40.38%, देहात 43.50%, देवबंद 44%, रामपुर मनिहारान 44.17%, गंगोह 42.82%
  • तीन बजे तक कुल वोटिंग 57.1%: बेहट 61.00%, नकुड़ 61.00%, सहारनपुर नगर 51.89%, सहारनपुर देहात 55.18%, देवबंद 58.00%, रामपुर मनिहारान 56.93%, गंगोह 55.08%
  • पांच बजे तक कुल वोटिंग 65.89%: बेहट 69.00%, नकुड़ 71.25%, सहारनपुर नगर 60.71%, सहारनपुर देहात 65.77%, देवबंद 65.33%, रामपुर मनिहारान 65.97%, गंगोह 63.20%
  • छह बजे तक कुल वोटिंग 71.01%: बेहट 74.96%, नकुड़ 75.90%, नगर 64.62%, देहात 73.19%, देवबंद 67.72%, रामपुर मनिहारान 69.46%,गंगोह 71.25%

2017 विधानसभा चुनाव में यह रहा था रिजल्ट

बेहट विधानसभा

  • प्रत्याशी-13
  • कुल मतदाता-3,36,569
  • पुरुष-1,79,920
  • महिला-1,56,649
  • मतदान-2,50983 (75%)
  • नोटा-1576 (0.5%)
  • मार्जिन-25,586 (10.2%)
  • नरेश सैनी (कांग्रेस)-97,035 (38.4%)
  • महावीर राणा (भाजपा)-71,449 (28.3%)
  • हाजी इकबाल(बसपा)-71,019 (28.1%)

नकुड़ विधानसभा

  • प्रत्याशी-11
  • कुल मतदाता-3,29,573
  • पुरुष-1,75,728
  • महिला-1,53,845
  • मतदान-2,54,300 (77.5%)
  • नोटा-1232 (0.4%)
  • मार्जिन-4057 (1.6%)
  • धर्म सिंह सैनी (भाजपा)-94,375 (36.9%)
  • इमरान मसूद (कांग्रेस)-71,449 (35.4%)
  • नवीन चौधरी (बसपा)-65,328 (25.6%)

सहारनपुर नगर विधानसभा

  • प्रत्याशी-13
  • कुल मतदाता-3,93,527
  • पुरुष-2,10,503
  • महिला-1,83,024
  • मतदान-2,71,834 (69.3%)
  • नोटा-675 (0.2%)
  • मार्जिन-4636 (1.7%)
  • संजय गर्ग (सपा)-1,27,210 (46.7%)
  • राजीव गुंबर (भाजपा)-1,22,574 (45.0%)
  • मुकेश दीक्षित (बसपा)-17,350 (6.4%)

सहारनपुर देहात विधानसभा

  • प्रत्याशी-13
  • कुल मतदाता-3,17,403
  • पुरुष-1,71,963
  • महिला-1,45,440
  • मतदान-2,36,500 (74.8%)
  • नोटा-968 (0.3%)
  • मार्जिन-12,324 (5.2%)
  • मसूद अख्तर (कांग्रेस)-87,689 (36.9%)
  • जगपाल (बसपा)-75,365 (31.7%)
  • मनोज चौधरी (भाजपा)-58,752 (24.7%)

देवबंद विधानसभा

  • प्रत्याशी-08
  • कुल मतदाता-3,27,553
  • पुरुष-1,77,796
  • महिला-1,49,757
  • मतदान-2,33,508 (71.5%)
  • नोटा-798 (0.2%)
  • मार्जिन-29,400 (12.6%)
  • बृजेश सिंह (भाजपा)-1,02,244 (43.6%)
  • माजिद अली (बसपा)-72,844 (31.1%)
  • माविया अली (सपा)-55,385 (23.6%)

रामपुर मनिहारान विधानसभा

  • प्रत्याशी-11
  • कुल मतदाता-2,97,981
  • पुरुष-1,61,043
  • महिला-1,36,938
  • मतदान-2,17,975 (73.4%)
  • नोटा-856 (0.3%)
  • मार्जिन-595 (0.3%)
  • देवेंद्र निम (भाजपा)-75,465 (34.9%)
  • रविंद्र मोल्हू (बसपा)-75,870 (34.7%)
  • विश्व दयाल छुट्टन (कांग्रेस)-61,787 (28.2%)

गंगोह विधानसभा

  • प्रत्याशी-10
  • कुल मतदाता-3,57,444
  • पुरुष-1,92,119
  • महिला-1,65,325
  • मतदान-2,56,407 (72.0%)
  • नोटा-971 (0.3%)
  • मार्जिन-38,028 (14.8%)
  • प्रदीप चौधरी (भाजपा)-99,446 (38.6%)
  • नोमान मसूद (कांग्रेस)-61,418 (23.9%)
  • इंद्रसेन (सपा)-47,219 (18.4%)
  • महीपाल माजरा (बसपा)-44,717 (17.4%)

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।