कांग्रेस को बड़ा झटका, पदाधिकारियों सहित कई ग्राम प्रधानों ने ज्वॉइन की भाजपा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

कांग्रेस को बड़ा झटका, पदाधिकारियों सहित कई ग्राम प्रधानों ने ज्वॉइन की भाजपा

कांग्रेस को बड़ा झटका, पदाधिकारियों सहित कई ग्राम प्रधानों ने ज्वॉइन की भाजपा


सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कांग्रेस को झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कई ग्राम प्रधानों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रहे शशी वालिया के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शशी वालिया के नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय वालिया, कांग्रेसी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल, सुल्तानपुर के प्रधान राजेश कुमार, ग्राम प्रधान हौजखेड़ी प्रदीप कुमार आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. चंद्रमोहन सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से खुश होकर लोग तेजी से भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस दौरान राजीव गुंबर, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, केएल अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष मयंक गर्ग, पार्षद कार्तिक चौहान, भूरा प्रजापति, वर्षा चोपड़ा, सुशील अंबोली, अजीत सिंह मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।