इस सीट पर उल्टा पड़ सकता है भाजपा का ये दांव, कांटे की टक्कर दे रहा गठबंधन प्रत्याशी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर

इस सीट पर उल्टा पड़ सकता है भाजपा का ये दांव, कांटे की टक्कर दे रहा गठबंधन प्रत्याशी

इस सीट पर उल्टा पड़ सकता है भाजपा का ये दांव, कांटे की टक्कर दे रहा गठबंधन प्रत्याशी


मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा सीट पर भाजपा का बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारने का दांव उल्टा पड़ सकता है। इस सीट पर स्थानीय और बाहरी का मुद्दा चुनावी तैयारियों के बीच सबसे ज्यादा प्रभावी रहा था। रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान यहां भाजपा प्रत्याशी को अच्छी चुनौती दे रहे हैं। बसपा प्रत्याशी सालिम को मिलने वाले वोट यहां हार-जीत के अंतर का निर्णय करेंगे।

मीरापुर विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा के अवतार भड़ाना चुनाव जीते थे। भड़ाना क्षेत्र में बहुत कम आए और आम जनता से पांच साल तक उनका अधिक संपर्क नहीं रहा। इस कारण क्षेत्र की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस करती रही। अवतार भड़ाना रालोद में शामिल हो गए। भाजपा ने यहां से गाजियाबाद के प्रशांत गुर्जर को प्रत्याशी बना दिया।

वहीं रालोद ने इस सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नारायण सिंह के पौत्र एवं पूर्व सांसद संजय चौहान के पुत्र चंदन चौहान को प्रत्याशी बनाया। इस बार यहां चुनाव में स्थानीय और बाहरी का मुद्दा सबसे ज्यादा चला और इसका लाभ यहां रालोद को मिलता दिखाई दे रहा है।

रालोद को गठबंधन का वोट जहां एकजुटता के साथ मिला, वहीं भाजपा का परंपरागत वोट भी रालोद प्रत्याशी को मिलता दिखाई दिया। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोट हार-जीत के अंतर का निर्णय करेंगे। यहां कुल 314585 वोट है, जिनमें से 217374 ने मतदान किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।