सीएम योगी बोले: सपा शासन में इत्र वाले मित्र के घर जाता था विकास का पैसा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद

सीएम योगी बोले: सपा शासन में इत्र वाले मित्र के घर जाता था विकास का पैसा

सीएम योगी बोले: सपा शासन में इत्र वाले मित्र के घर जाता था विकास का पैसा


मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में विकास का पैसा इत्र वाले मित्र के घर जाता था। घरों से नोटों की गड्डियां निकलती हैं। भाजपा सरकार में उसी पैसे को निकलकर गरीबों के मकान बना रही है। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते हैं, विकास होता है। सपा सरकार में अराजकता, गुंडागर्दी, दंगे, बेटियों के साथ छेड़खानी होती थी। कर्फ्यू के कारण अराजकता फैलती थी।

इस दौरान वह अमरोहा जनपद की नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारी प्रदेश से पलायन कर गए थे। लेकिन पांच साल के भाजपा सुशासन में पलायन कर गए व्यापारी वापस लौटे हैं। 

प्रदेश आज देश-दुनिया के निवेश का गंतव्य बना हुआ है। व्यापारी उद्योग स्थापित कर रहे हैं। भाजपा सरकार में प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता है, दंगे नहीं होते, यह कौतूहल बना हुआ है। प्रदेश में शानदार कांवड़ यात्रा निकलती हैं। कहा कि 2022 के चुनाव पर देश-दुनिया की निगाहें हैं। 

एक वोट तकदीर बदल सकता है। चेतन चौहान को याद करते हुए कहा कि नौगांवा सादात की जनता ने उन्हें विधायक चुना तो क्षेत्र में विकास हुआ। लेकिन कोरोना के कारण वह हमारे बीच नहीं रहे। बाद में जनता ने उनकी पत्नी संगीता चौहान को विधायक बनाया। 

अब युवा प्रत्याशी के रूप में देवेंद्र नागपाल को भेजा है, ये नया चेहरा नहीं हैं। ये विधायक और सांसद रह चुके हैं। 2017 के चुनाव में जिले की तीन सीटें भाजपा ने जीती थीं। लेकिन इस बार चारों सीटों पर भाजपा को जिताइये।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।