भाजपा ने जब वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काटा था तब इसे लेकर खूब बवाल मचा, जानिए क्यों

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

भाजपा ने जब वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काटा था तब इसे लेकर खूब बवाल मचा, जानिए क्यों

भाजपा ने जब वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काटा था तब इसे लेकर खूब बवाल मचा, जानिए क्यों 

लोकसभा चुनाव को लेकर जब टिकटों का ऐलान हो रहा था और पीलीभीत सीट से वरुण गांधी को टिकट नहीं मिला


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - लोकसभा चुनाव को लेकर जब टिकटों का ऐलान हो रहा था और पीलीभीत सीट से वरुण गांधी को टिकट नहीं मिला था तो सब हैरान रह गए थे। इसके बाद कई तरह की अटकलें चलीं कि वरुण गांधी सपा या कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन, बाद में खुद वरुण गांधी ने एक पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि वह न चुनाव लड़ेंगे न पार्टी बदलेंगे। लेकिन, अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण का टिकट काटने के बाद उन्हें रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। इस बारे में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने वरुण गांधी से बात भी की थी। लेकिन वरुण ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। सूत्रों के अनुसार वरुण ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं अपनी बहन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ूंगा। चर्चा है कि रायबरेली से कांग्रेस प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बना सकती है।