हम किसी से कम नहीं : NCC के बालिका कैडेट्स गुहावटी से नई दिल्ली तक 2817 किमी की दूरी तय, जानिए पूरा मामला

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

हम किसी से कम नहीं : NCC के बालिका कैडेट्स गुहावटी से नई दिल्ली तक 2817 किमी की दूरी तय, जानिए पूरा मामला

हम किसी से कम नहीं : NCC के बालिका कैडेट्स गुहावटी से नई दिल्ली तक 2817 किमी की दूरी तय, जानिए पूरा मामला 

यह नारा NCC के बालिका कैडेट्स का है जो गुहावटी से नई दिल्ली तक 2817 किमी की दूरी नारी शक्ति मेगा साइक्लोथान में


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- यह नारा NCC के बालिका कैडेट्स का है जो गुहावटी से नई दिल्ली तक 2817 किमी की दूरी नारी शक्ति मेगा साइक्लोथान में साइकिल से तय कर रही है। 24 दिसंबर 2023 को असम के राज्यपाल श्री गुलाब चन्द कटारिया द्वारा गुहावटी से हरी झंडी दिखाकर किया गया और इसका समापन 28 जनवरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मेगा साइक्लोथान टीम का नेतृत्व वाराणसी NCC  ग्रुप के कर्नल अंजन सेन गुप्ता ने किया। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बावजूद यह NCC की टीम 1905 किमी की दूरी तय करके 13 जनवरी को सफलतापूर्वक लखनऊ पहुंची और जिसका स्वागत करने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और मेजर जनरल विक्रम कुमार अपर महानिदेशक NCC करेंगे। 

x

इस टीम को 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगी।

 एनसीसी के 75वें स्थापना दिवस पर एनसीसी की बालिका वर्ग की 14 कैडेटों द्वारा मेगा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह साइकिल अभियान 22 दिसंबर 2023 से शुरू हुई और 28 जनवरी 2024 को दिल्ली में समाप्त होगी।14 कैडेटों ने गुवाहाटी से साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। एनसीसी की ये 14 जाबांज कैडेट्स साइकिल से 2107 किलोमीटर का सफर तय कर रही हैं। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेगा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। एनसीसी की 14 कैडेट्स साइकिल चलाकर राजधानी लखनऊ पहुंचीं जहां लखनऊ ग्रुप एनसीसी की  ओर से कैडेट्स का हौसला बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में इन बहादुर कैडेट्स को प्रतिभाग करने का व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का अवसर मिलेगा।

x