UP: मौसम वैज्ञानिकों का दावा, मानसून नहीं बल्कि साइक्लोन की वजह से पूर्वांचल में हो रही बारिश

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी

UP: मौसम वैज्ञानिकों का दावा, मानसून नहीं बल्कि साइक्लोन की वजह से पूर्वांचल में हो रही बारिश

UP: मौसम वैज्ञानिकों का दावा, मानसून नहीं बल्कि साइक्लोन की वजह से पूर्वांचल में हो रही बारिश

पूर्वांचल में पिछले दो दिनों से बादलों ने डेरा जमाया हुआ है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। पूर्वांचल में पिछले दो दिनों से बादलों ने डेरा जमाया हुआ है, कई जिलों में रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वाराणसी सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में हुए बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि पूर्वांचल में मानसून ने दस्तक दे दिया है। वही इसके बीच मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश को लेकर बताया है कि दो दिनों से पूर्वांचल में हो रही बारिश मानसून की बारिश नहीं बल्कि कुछ और ही वजह है। 

साइक्लोन की वजह से बादलों ने पूर्वांचल में डाला डेरा  

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस. एन.पांडे ने बताया कि पिछले दो दिनों से पूर्वांचल में गरज चमक के साथ बारिश हो रहा है। वहीं मध्य उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है, इन सभी का मिला जुला असर की वजह से अभी बारिश हो रहा है। इसे मानसून की जगह प्री-मानसून कहा जा सकता है और पूर्वांचल में ऐसा दो से तीन दिनों तक मौसम बना रहेगा। इसके बाद से तब तक मानसून पूरी तरह दस्तक दे देगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून एक सप्ताह तक लेट है, उसके बावजूद उम्मीद है कि इस बार बारिश समान्य होगी। 

पूर्वांचल में तापमान में 4 से 6 डिग्री तक हुई गिरावट  

पूर्वांचल में हो रही रिमझिम बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले पूर्वांचल के अधिकतर जनपद में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आस पास दर्ज किया जा रहा था, जो बारिश के बाद घटाकर करीब 38 डिग्री तक पहुंच गया है। वही पूर्वांचल के जनपदों में न्यूनतम तापमान में भी कुछ ऐसा ही गिरावट दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री से घटाकर 28 डिग्री के आस- पास पहुंच गया है। आसमान में बादलों के डेरे और हल्की बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। वही लोगों को अभी भी मानसून का इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 से 4 दिनों के अंदर मानसून के आने का अनुमान है.जिसके बाद पूर्वांचल में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।