उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने शिशु मृत्यु दर में गिरावट पर जताई खुशी, फैमिली हेल्थ सर्वे में प्रदेश ने लगाई छलांग

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने शिशु मृत्यु दर में गिरावट पर जताई खुशी, फैमिली हेल्थ सर्वे में प्रदेश ने लगाई छलांग

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने शिशु मृत्यु दर में गिरावट पर जताई खुशी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में आई गिरावट पर खुशी जताई है। अपने एक संबोधन में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। जो शिशु कुपोषित थे, वही इनके शिकार होते थे। जब शिशुओं और माताओं को पोषक आहार मिलने लगा तो धीरे-धीरे शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर कंट्रोल होने लगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यक्रम धीरे-धीरे आगे बढ़ा है। प्रदेश का पहला स्वयं सेवी समूह आंगनबाड़ी केंद्रों के अंदर पौष्टिक आहार पहुंचा रही हैं। अब यह बाहर से नहीं आता है, वरना एक समय ऐसा भी था जब पोषाहार वितरण में प्रदेश का सबसे बड़ा शराब माफिया पोषाहार सप्लाई करता था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा, ” मैं प्रदेश के सबसे बड़े शराब माफिया द्वारा पोषाहार वितरण देखकर दंग था। जब मैंने उसका नाम सुना तो पूछा, क्या इसमें शराब परोसी जाती है क्या?” योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी बातों से सब भौंचक्का थे। उन्होंने आगे कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे कहते हैं,” एक ऐसा मैकेनिज्म बनाओ जो महिलाओं से जुड़ा हो। इसमें प्रदेश की ही महिलाएं जुड़ी हुई हों। क्योंकि घर-किचन की व्यवस्था महिलाओं से बेहतर कौन जान सकता है!”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की फैमिली हेल्थ सर्वे की डाटा में उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 और 2019-20 की तुलनात्मक डाटा के अनुसार बात करें तो उत्तर प्रदेश में बच्चों में पाए जाने वाले एनीमिया में 5.1% का सुधार हुआ है। इसके अलावा भी अन्य मानकों पर तुलनात्मक सुधार देखा जा सकता है।

‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के अंतर्गत आज लखनऊ में रुपया 155 करोड़ की लागत से 1359 आंगनवाड़ी केन्द्रों और रुपया 50 करोड़ की लागत से 171 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण शिलान्यास हुआ। बताया जाता है कि इस अवसर पर 2.9 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु रूपया 29 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरण की गई।