उत्तर प्रदेश में आगामी पांच मार्च को कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना, ओपी राजभर समेत इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह जानिए

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में आगामी पांच मार्च को कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना, ओपी राजभर समेत इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह जानिए

उत्तर प्रदेश में आगामी पांच मार्च को कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना, ओपी राजभर समेत इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह जानिए 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट का विस्तार 5 मार्च को होने की


 पब्लिक न्यूज़ डेस्क - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट का विस्तार 5 मार्च को होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा भाजपा नेता दारा सिंह चौहान को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। रालोद से किसी नेता का नाम सामने नहीं आया है लेकिन उसके एक या दो नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

f

सूत्रों के अनुसार नए चेहरों में तीन भाजपा के, दो राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के और एक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का हो सकता है। चर्चा है कि सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पिछले साल एनडीए का हिस्सा बन गई थी। वह तब से ही यूपी की कैबिनेट का हिस्सा बनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यह भी कह दिया था कि सब्र का बांध टूटता जा रहा है, इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के सात बागी विधायकों में से कम से कम एक को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बीती 27 फरवरी को ही राज्यसभा चुनाव हुए थे जिनमें भाजपा ने उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। सपा के बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था।