UP: CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले – ‘सपा, बसपा, लोकदल अराजक पार्टियां हैं’

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

UP: CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले – ‘सपा, बसपा, लोकदल अराजक पार्टियां हैं’

UP: CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले – ‘सपा, बसपा, लोकदल अराजक पार्टियां हैं’

बुलंदशहर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और लोकदल अवसरवादी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बुलंदशहर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और लोकदल अवसरवादी और अराजकतावादी पार्टियां हैं। ये दंगे कराती हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विगत छह वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज प्रदेश में शानदार तरीके कांवड़ यात्रा निकलती है। अब हमारे शहरों की पहचान गंदगी के ढेर के तौर पर नहीं बल्कि स्मार्ट सिटी के तौर पर हो रही है। 

सीएम योगी नगर निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार को बुलंदशहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुलंदशहर का सौभाग्य है कि इस जनपद को मां गंगा और मां यमुना दोनों का बराबर सानिध्य प्राप्त होता है। आजादी के आंदोलन में अपने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के लिए या जनपद जाना जाता है। आज इस जनपद के पॉटरी उद्योग ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। डबल इंजन की सरकार कल्याण सिंह के नाम पर बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज बनवा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के शहरों में शोहदों का आतंक नहीं है बल्कि उनकी पहचान सेफ सिटी के रूप में हो रही है। पहले तमंचावादी युवाओं के हाथ में तमंचा थमा कर उनका भविष्य बर्बाद करते थे। हमारी सरकार युवाओं को टैबलेट देकर उनका भविष्य संवार रही है। सीएम योगी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेटर्स समिट में 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को नौकरी और रोजगार मिलेगा।