UP : IAS अफसरों के बंपर तबादले, निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल संभावित

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

UP : IAS अफसरों के बंपर तबादले, निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल संभावित

UP : IAS अफसरों के बंपर तबादले, निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल संभावित

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था दोनों को लेकर लगातार सुधार किये जा रहे हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था दोनों को लेकर लगातार सुधार किये जा रहे हैं। आपराधिक मामलों पर लगाम लगाने के लिए तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी हैं। जिससे कि प्रशासन और कानून दोनों को सामंजस्य के साथ अपराध को रोकने के लिए प्रयोग किया जा सके। इसी क्रम में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही हैं कि जल्द ही प्रदेश के कई जिलों में आईएएस अधिकारियों के तबादले किये जा सकते हैं।

सूत्रों के हवाले के मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों के बंपर तबादले की तैयारी की जा रही हैं। खबर के मुताबिक़ 23 जिलों के जिलाधिकारी बदले जा सकते हैं। साथ ही साथ 6 कमिश्नरों के तबादले भी संभावित हैं। लम्बे समय से एक ही स्थान पर पैर जमाये अपनी सेवा दे रहे अधिकारियों के स्थानांतरित किये जाने की आशंकाएं लगाई जा रही हैं।

लंबे समय से जिले और कमिश्नरी में राज कर रहे अफसर अब ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे। खबर हैं कि निकाय चुनाव से पहले पुलिस और प्रशासन दोनों ही क्षेत्रों में बड़ा फेरबदल संभावित हैं। सुतों के मुताबिक आगरा,कानपुर,मुरादाबाद,आजमगढ़ और सहारनपुर के कमिश्नर बदले जायेंगे।

पूरे प्रदेश में इन दिनों तबादलों की झड़ी लगी पड़ी है। शासन प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था बनाए रखनें के लिए ये ताबदले किये जा रहे है। इन ताबदलों से प्रदेश में बड़ी हलचल है। मार्च 2017 से ही प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनते ही पुलिस महकमें से लेकर शीर्ष प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी में एक क्रमबद्ध तरीके से तबादलों का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है।