’14 में जो आए थे वो 24 में चले जाएंगे’, वायरल हुआ अखिलेश यादव का बयान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

’14 में जो आए थे वो 24 में चले जाएंगे’, वायरल हुआ अखिलेश यादव का बयान

’14 में जो आए थे वो 24 में चले जाएंगे’, वायरल हुआ अखिलेश यादव का बयान

देशभर में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों ने तेज कर दी हैं


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। देशभर में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों ने तेज कर दी हैं। लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण है, लिहाजा यूपी की राजनीति में खासी हलचल देखी जा रही है। समाजवादी पार्टी भी दल बल के साथ मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रतापगढ़ पहुंचे थे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव प्रतापगढ़ में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने यूपी में राजनीति के ताजा हालातों और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मीडिया से बात की। मीडिया ने उनसे सपा की लोकसभा तैयारियों को लेकर बात की तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया।

यूपी से जाता है दिल्ली का रास्ता

उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी को इस बार लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि 14 (2014) में जो आए थे, वो 24 (2024 लोकसभा) में चले जाएंगे। यूपी से ही आए थे और यूपी से ही चले जाएंगे। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। माना जाता है कि लोकसभा चुनाव में जीत का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। साथ ही उन्होंने अपनी जीत का भी विश्वास दिलाया।