प्रेमी-प्रेमिका की कहानी: वो हमारे प्यार के खिलाफ हैं, हम जहां मिलेंगे वो हमें जान से मार देंगे, योगी जी हमें बचाइए

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

प्रेमी-प्रेमिका की कहानी: वो हमारे प्यार के खिलाफ हैं, हम जहां मिलेंगे वो हमें जान से मार देंगे, योगी जी हमें बचाइए

प्रेमी-प्रेमिका की कहानी: वो हमारे प्यार के खिलाफ हैं, हम जहां मिलेंगे वो हमें जान से मार देंगे, योगी जी हमें बचाइए

"मैं अपने गांव वापस जाना चाहता हूं…। अपने घर, अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। "मैं अपने गांव वापस जाना चाहता हूं…। अपने घर, अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं। डर से हम अपना शहर छोड़ चुके हैं। कब तक मैं अपनी पत्नी के साथ यहां-वहां भटकूं। डर के कारण हम लोग कभी कहीं भाग रहे हैं, तो कभी कहीं। अगर हम लोग उन लोगों को मिल गए, तो वो हमें पक्का मार देंगे। मेरे ससुराल वाले मुझे और मेरी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वो लोग मेरे घरवालों को परेशान कर रहे हैं। मुझे और परिवार को झूठे केस में फंसाकर मेरे घर पर बुलडोजर चलाने की बात कह रहे हैं। मैं सीएम योगी से मेरी और मेरी पत्नी की सुरक्षा की मांग करता हूं। मेरे परिवार की सुरक्षा की मांग करता हूं, हमें बचा लीजिए।"

वीडियो जारी कर सीएम से मांगी मदद

परिवार से जान के खतरे का ये डर अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके के रहने वाले नौशाद का है। नौशाद और पिंकी अपने घर से 17 मई को भाग गए थे। 19 मई को कोर्ट मैरिज के बाद निकाह कर लिया है। उन दोनों ने संभल में निकाह के बाद एक वीडियो जारी करके सीएम से मदद मांगी है। पिंकी ने ऑनलाइन भी सीएम से शिकायत की है।

नौशाद ने दैनिक भास्कर से फोन पर बात की। उसने हम लोगों को अपनी और पिंकी की 6 महीने की प्रताड़ना बताई। हालांकि उसने ये बताने से मना कर दिया कि अभी वो कहां है?

अब पढ़िए पिंकी और नौशाद की प्रेम कहानी…

नौशाद का कहना है, लगभग 6 महीने पहले दोनों के घरवाले इस शादी के लिए राजी थे। लेकिन अचानक पिंकी के घरवाले इस रिश्ते से पीछे हट गए। वो लोग उसके लिए लड़का ढूंढ रहे थे। मेरी और पिंकी की उम्र सेम है। उसके बाद भी वो लोग मुझे बड़ा बताकर रिश्ते से मना करने लगे। जब पिंकी ने अपने परिवार का विरोध किया, तो उन लोगों ने उसको भी बहुत मारा।

हम दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। तभी हमने ये कदम उठाया है। लेकिन शादी करने के बाद से हमारा जीना मुश्किल हो गया है। हम लोग एक जिले से दूसरे जिले में भाग रहे हैं। सारे पैसे भी खत्म हो रहे हैं।

मेरे घर वालों से मेरी बात होती है। वो लोग बता रहे थे कि पिंकी के घरवाले तुम दोनों को सब जगह ढूंढ रहे हैं। वो लोग हमसे कहते हैं जहां मिलेगा तुम्हारा बेटा उसको वहीं मार देंगे। फिर तुम लोगों को देखेंगे।

"हमारे घरवाले एक-दूसरे के घर आते-जाते रहते थे"

नौशाद बताता है, मैं और पिंकी बहुत समय से एक दूसरे को जानते हैं। हमारे घर भी बहुत पास में है। हम लोग छोटे थे तब से हम लोगों के घरवाले एक दूसरे के घर आते-जाते रहे हैं। दोनों ही परिवारों के रिश्ते बहुत अच्छे थे। हम और पिंकी भी मिला करते थे। इसी बीच हम लोगों को अफेयर हो गया। हम दोनों ही एक समुदाय से हैं। इसलिए ऐसा कभी लगा नहीं कि हमारी शादी नहीं होगी।

हम दोनों बाहर भी मिला करते थे। साथ घूमने जाया करते थे। धीरे-धीरे हमारे रिलेशन की बात दोनों के घरवालों को पता चल गई। लेकिन उस समय किसी ने इसका विरोध नहीं किया। बल्कि सभी लोग इस रिश्ते के लिए राजी थे और खुश भी। दोनों के ही घर में शादी की बात चल रही थी, मेरे घर में तो काफी सारा शादी का सामान भी आ गया था।

लेकिन इधर 6 महीने से पिंकी के घरवालों का रुख बदल गया था। वो हम लोगों से बात नहीं करते थे। पिंकी को भी हम लोगों से मिलने नहीं दे रहे थे। मेरे परिवार ने उसके परिवार वालों से बात की तो उन लोगों ने कहा, तुम्हारा बेटा मेरी बेटी से बहुत बड़ा है। तुम लोगों ने हमसे ये बात छुपाई। हमें पहले पता होता तो इस शादी के लिए कभी राजी न होते। अब तुम लोग अपना देख लो और हम अपना…।