मिशन 24 के लिए सपा ने बुलाई बड़ी बैठक, अखिलेश यादव नेताओं और कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

मिशन 2024 में सपा का अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने के लिए तैयार हो गई है।
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। मिशन 2024 में सपा का अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने के लिए तैयार हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी मैदान में जीत का परमच लहारने की उम्मीद लेकर तैयार हो गए है। इसी के साथ सपा कार्यकर्ता भी साइकिल पर सवार हो गए है। प्रशिक्षण शिविर और लोक जागरण यात्रा के जरिए लोगों को चुनावी मंत्र दिया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। अब मतदाता सूची प्रशिक्षण के लिए निर्देश दिए जाएंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा लगातार तैयारी कर रही है। आगामी चुनाव को लेकर सपा की कल बड़ी बैठक होगी। सपा ने सभी लोकसभा प्रभारियों को पार्टी दफ्तर बुलाया है। कल सभी प्रभारी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे।
इसी के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल होने वाले बैठक का नेतृत्व करेंगे। बैठक में चुनावी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद मिशन 24 को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बूथ स्तर तक मजबूती लाने के लिए किस तरीके से काम करना है इसके लिए जोड़तोड़ किया जाएगा।