UP में फूट फूटकर रोती दिखाई दीं सपा प्रत्याशी अर्चना पांड़ा, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

यूपी में दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है।
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी में दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। द्वितीय चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 268 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों के लिए चुनाव है। यह मतदान शाम को 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान के बीच कहीं कहीं से छिटपुट हिंसा की भी खबरे आ रही हैं।
दूसरे चरण का निकाय चुनाव बीजेपी, सपा और कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है। निकाय चुनाव के परिणाम के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन पार्टियों को हो जायेगा। बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांड़ा फूट फूटकर रोती दिखाई दीं।
आपको बता दें कि बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अर्चना पांड़ा को प्रत्याशी बनाया हुआ है। समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांड़ा फूट फूटकर रोती दिखाई दीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। नगर के यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर बनाए गए मतदान केंद का यह मामला बताया जा रहा है। प्रत्याशी के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।