बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि परिणाम क्या होगा, पिछली सरकारों पर जमकर बरसे: CM योगी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र

बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि परिणाम क्या होगा, पिछली सरकारों पर जमकर बरसे: CM योगी

बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि परिणाम क्या होगा, पिछली सरकारों पर जमकर बरसे: CM योगी  

यूपी के सोनभद्र में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी के सोनभद्र में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी गरीब खुद को अनाथ और लाचार न माने। डबल इंजन की सरकार उनके साथ खड़ी है। आज कोई हमारी कानून व्यवस्था को ठेंगा नहीं दिखा सकता। बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि उसके दुस्साहस का परिणाम क्या होगा। व्यापारियों से आज कोई रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं कर सकता।

सोनभद्र के डायट परिसर, उरमौरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भगवान राम इस क्षेत्र में आए थे तो यहां के लोगों ने उनका सेवाभाव के साथ सत्कार किया था।  पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता संभालने वालों ने भगवान राम को टेंट के नीचे रखा।

सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला

अब 2024 में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चल रही सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला हैं। सरकार जाति, मत-मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करती है। परिवार और जाति की राजनीति करने वालों ने गरीब और जनजातीय समाज के लोगों का हमेशा शोषण किया।

414 करोड़ रुपए की सौगात

हमारे लिए यूपी की 25 करोड़ जनता ही परिवार है। यहां जारी विकास की सभी परियोजनाएं हमारे जनप्रतिनिधियों के परिश्रम और पुरुषार्थ का ही परिणाम हैं। मुख्यमंत्री योगी ने 414 करोड़ रुपए की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र

केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए आज सोनभद्र अपने नाम के अनुरूप सोने जैसा बनने की राह पर है। पिछली सरकारों ने जनजातीय समाज के लोगों के साथ भेदभाव करते हुए केवल उनका शोषण किया। मगर बीते 6 साल में बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब और जनजातीय समाज के लोगों को मिल रहा है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस सोनभद्र को हम ईको टूरिज्म का बड़ा हब बनाने जा रहे हैं।