मकान की छत के साथ दीवारें भी हुईं क्षतिग्रस्त; दो बच्चों को आई गंभीर चोट

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

मकान की छत के साथ दीवारें भी हुईं क्षतिग्रस्त; दो बच्चों को आई गंभीर चोट

मकान की छत के साथ दीवारें भी हुईं क्षतिग्रस्त; दो बच्चों को आई गंभीर चोट


सहारनपुर। सहारनपुर के थाना मंडी के रायवाला छतरी वाली गली में वसीम के मकान पर पुराने मकान का गुंबद गिर गया। इससे मकान की छत के साथ दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मकान के अंदर सो रहे परिवार में भगदड़ मच गई। हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोट आई। हादसा सोमवार देर रात का है।

रायवाला छतरी वाली गली में वसीम का परिवार रहता है। पास में ही एक करीब 100 साल पुरानी बिल्डिंग है। देर रात को परिवार के सब लोग घर में थे। तभी बिल्डिंग के ऊपर बना करीब 200 किलो का गुंबद वसीम के मकान में गिर गया। गुंबद छत को तोड़ता हुआ घर में जा गिरा। इससे परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में वसीम के दो बच्चों को गंभीर चोट आई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मंगलवार को हादसे की सूचना क्षेत्र के पार्षद मंसूद बदर को लगी। इसके बाद निगम अधिकारियों को बुलाया गया। मौके पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने मजदूर वसीम के घर की स्थिति का जायजा लिया। नगरायुक्त ने वसीम की संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। बता दें कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त करीब 14 बिल्डिंग है। जिसकी सुध निगम अधिकारी नहीं ले रहे हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे वाले मकान का निरीक्षण किया गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पीएम आवास योजना में मकान दिलाया जाएगा और जो संभव मदद हो सकेगी कराई जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।