उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव टिकट मिलने पर KL शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, उन्होंने 40 साल की वफादारी का इनाम देने के लिए कांग्रेस का आभार जताया

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली

लोकसभा चुनाव 2024 के रण में कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है, किशोरी लाल कांग्रेस के 40 साल पुराने सेवक

पब्लिक न्यूज़ डेस्क- लोकसभा चुनाव 2024 के रण में कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। किशोरी लाल कांग्रेस के 40 साल पुराने सेवक हैं। वे राजीव गांधी के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे काफी अनुभवी, कुशल रणनीतिकार और संगठन के अच्छे ज्ञाता है। अमेठी में उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से है। काफी मंथन के बाद आज चुनाव नामांकन के आखिर दिन कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया।

वहीं कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने पर किशोरी लाल शर्मा ने काफी खुशी जताई। उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर है। वे पंजाब के लुधियाना जिले से संबंध रखते हैं और राजीव गांधी के संपर्क में आने के बाद वे अमेठी आ गए। पिछले 40 साल से वे अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की बागडोर संभाल हुए हैं।