UP Bypoll Election Result : आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट, शफीक अहमद अंसारी की जीत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर

UP Bypoll Election Result : आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट, शफीक अहमद अंसारी की जीत

UP Bypoll Election Result : आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट, शफीक अहमद अंसारी की जीत

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यहां बुधवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है। 

अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं।

आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट

उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है।

स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 68513 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8824 वोट से आगे चल रहे हैं।

स्वार सीट पर 21 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 21 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 61884 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 54128 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 7756 वोट से आगे चल रहे हैं।

छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर पीछे हुईं

छानबे उपचुनाव के लिए 11 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 11वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर पीछे हो गई हैं। सपा प्रत्याशी कीर्ति 182 मत से आगे चल रही हैं। कीर्ति कोल को 28574 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 28392 मत मिले।

स्वार सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी

स्वार सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 60222 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 51692 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8530 वोट से आगे चल रहे हैं।