उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से आज 8 सीटों पर मतदान, 4 जून को इन सीटों पर मतगणना की जाएगी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से आज 8 सीटों पर मतदान, 4 जून को इन सीटों पर मतगणना की जाएगी

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से आज 8 सीटों पर मतदान, 4 जून को इन सीटों पर मतगणना की जाएगी

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कल 8 सीटों पर मतदान हैं यूपी में इस बार रालोद चुनावों में बीजेपी के साथ है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कल 8 सीटों पर मतदान हैं। यूपी में इस बार रालोद चुनावों में बीजेपी के साथ है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर एनडीए की ताकत बढ़ गई है। वहीं, सपा और कांग्रेस ने एनडीए के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंका है। उधर मायावती की बसपा इस बार चुनावी मैदान में अकेले ताल ठोक रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, रालोद और बसपा एक साथ चुनाव मैदान में थीं। यूपी में इस बार भी सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण की ज‍िन आठ सीटों पर वोट‍िंंग होनी है, उससे पश्‍च‍िमी यूपी का स‍ियासी भव‍िष्‍य काफी हद तक ईवीएम में कैद हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत पर आज मतदान है। साल 2019 लोकसभा चुनावों नतीजों पर नजर डालें तो इनमें से तीन सीटों पर बीजेपी, तीन बसपा व दो सपा ने जीती थीं। बता दें 2019 में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के आजम खान जीते थे। इस सीट पर 2022 में उपचुनाव हुआ जिसमें बीजेपी के धनश्याम सिंह लोधी विजयी रहे। कैराना में मुकाबला दिलचस्प है, यहां 2019 में भाजपा के प्रदीप चौधरी जीते थे, जो दोबारा मैदान में हैं। वहीं, नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के नहटौर विधायक ओम कुमार और इंडिया गठबंधन की ओर से पूर्व जज मनोज कुमार चुनावी मैदान में हैं। वही, बसपा ने यहां से सुरेंद्र पाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। रामपुर सीट पर इस बार बड़ा दिलचस्प मुकाबला है। दरअसल, 2022 में हुए उपचुनाव में यहां से बीजेपी के धनश्याम सिंह लोधी चुनाव जीते। इससे पहले सपा नेता आजम खान यहां से सांसद थे। रामपुर सीट का जातीय समीकरण देखें तो यहां करीब 51% मुस्लिम आबादी है। इस सीट पर 46% हिंदू आबादी, 2.50 लाख लोधी, 70 हजार सैनी, 60 हजार दलित और करीब 40 हजार कुर्मी वोट बैंक है। इसी तरह मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 48 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक है। यहां साल 2019 में सपा के डॉ. एसटी हसन चुनाव जीते थे। इस बार पार्टी ने पहले उन्हें टिकट दिया था। यूपी की इन 8 सीटों पर करीब 1.43 करोड़ उम्‍मीदवार हैं। चुनाव आयोग के मुताब‍िक तमाम राजनीत‍िक पार्ट‍ियों के 80 उम्‍मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं, ज‍िनमें से 7 मह‍िलाएं हैं।