देश में भीषण गर्मी से बेहाल लोग अब मानसून का इंतजार, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून की बारिश कब से होगी? जानिए

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

देश में भीषण गर्मी से बेहाल लोग अब मानसून का इंतजार, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून की बारिश कब से होगी? जानिए

 देश में भीषण गर्मी से बेहाल लोग अब मानसून का इंतजार, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून की बारिश कब से होगी? जानिए 

देश में लू और हीटवेव से हाहाकार मचा है भीषण गर्मी से बेहाल लोग अब आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- देश में लू और हीटवेव से हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी से बेहाल लोग अब आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल बरसेंगे? यूपी और बिहार में मानसून कब दस्तक देगा? इसे लेकर मौसम विभाग ने तारीख बताई है। इस बार मानसून से किसानों को राहत मिलेगी या टेंशन, आइए जानते हैं कि क्या रहेगा हाल? लखनऊ मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस बार जून में ही मानसून दस्तक देगा और सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होने के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 15 से 22 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

x

मौसम विभाग ने बताया कि इस सीजन में अच्छी खासी बारिश हो सकती है, जिससे फसलों को फायदा होगा। इस साल जनवरी से लेकर मार्च के बीच बर्फबारी कम हुई, जिससे सामान्य से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। जैसे-जैसे ला नीना एक्टिव होगा, वैसे-वैसे मानसून तेज हो जाएगा और झमाझम बारिश होने लगेगी। यूपी से पहले बिहार में मानसून दस्तक देगा। पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते हुए सीमांचल में सबसे पहले मानसून की एंट्री होगी। इसके 2-3 दिन के बाद से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जून के बीच मानसून आ जाएगा। बिहार में भी रिकॉर्ड तोड़ बादल बरसने के आसार हैं।

इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल- पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भभुआ, रोहतास, सिवान, भोजपुर, सारण, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत बिहार के कई जनपदों में जमकर बादल बरसेंगे।