BJP के लिए जयंत से ज्यादा फायदेमंद ओपी राजभर, सर्वे रिपोर्ट में खुलासा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

BJP के लिए जयंत से ज्यादा फायदेमंद ओपी राजभर, सर्वे रिपोर्ट में खुलासा

BJP के लिए जयंत से ज्यादा फायदेमंद ओपी राजभर, सर्वे रिपोर्ट में खुलासा

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। कई तरह के सर्वे करा रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी के एक सर्वे रिपोर्ट में रोचक जानकारी सामने आई है। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2024 के चुनाव में उसके लिए जयंत चौधरी से अधिक फायदेमंद ओपी राजभर है। रिपोर्ट में यह बाद सामने आई है कि सुभासपा से गठबंधन करने पर बीजेपी को 5 से 6 सीटों पर फायदा मिल सकता है। यह जानकारी भाजपा के आंतरिक सर्वे में सामने आई है।

सुभासपा से गठबंधन करने पर भाजपा को जिन सीटों पर फायदा मिलने की संभावना है, उसमे से गाजीपुर, जौनपुर, लालगंज, श्रावस्ती और आजमगढ़ सीट है।इन सीटों पर राजभर मतदाताओं की संख्या अधिक है। अभी तक इन सीटों पर राजभर मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते आए हैं। हालांकि सुभासपा प्रमुख ने 2022 के चुनाव में सपा से गठबंधन किया था। अभी सुभासपा किसी भी दल के साथ गठबंधन में नहीं है। 2024 में बीजेपी-सुभासपा का गठबंधन होता है या नहीं यह भविष्य में तय होगा।