ओपी राजभर का विपक्ष पर हमला, कहा- सपा पिट गई अब पीडीए है एनडीए के साथ

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं वैसे वैसे उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती हैं
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं वैसे वैसे उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती हैं। बीजेपी एक तरह पूरे प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है। वही समाजवादी पार्टी पीडीए को साथ लेकर बीजेपी को सभी सीटें हराने की बात कर रही है। बुधवार को एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर बड़ा हमला बोला है।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा, विपक्ष कहता था सुभासपा दिखाई नहीं देती है। अब तो दिखाई दे रही है। पीडीए समाप्त हो रही है। कांग्रेस पिट गई, बसपा पिट गई। सपा पिट रही, पीडीए एनडीए में आ गया है। जब 4 बार सपा की सरकार रही तब उन्हे पीडीए याद नही आया।
राजभर ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, सपा को मुसलमान वोट देता है। लेकिन सपा ने मुसलमानों को हिस्सेदारी नहीं दी। विपक्ष के सभी लोग सामाजिक न्याय की दुहाई दे रहे है। जबकि सरकार बनते ही अपना परिवार दिखाई देता है।
राजभर ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा, आज राशन गरीब के घर पहुंच रहा है। आज योगी के नेतृत्व में कोई दंगे नहीं हो रहे हैं। विपक्ष को ईडी और सीबीआई का डर सता रहा है।