Nikay Chunav: 24 घंटे कंट्रोल रूम कर रहा मॉनिटरिंग, ऐसे होगा पहले चरण का चुनाव…

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

Nikay Chunav: 24 घंटे कंट्रोल रूम कर रहा मॉनिटरिंग, ऐसे होगा पहले चरण का चुनाव…

Nikay Chunav: 24 घंटे कंट्रोल रूम कर रहा मॉनिटरिंग, ऐसे होगा पहले चरण का चुनाव…

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो चरणों में होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव मे पहले चरण का मतदान 4 मई को तो दूसरी चरण का मतदान 11 मई को होंगे। जिनके परिणाम 13 मई को आएँगे। इस बार का निकाय चुनाव 2017 की तुलना में बड़े पैमाने पर होगा। क्योंकि स्थानीय निकायों की संख्या में 107 की वृद्धि हुई है, जिसमें एक नगर निगम और एक नगर पालिका परिषद और 105 नई नगर पंचायतें शामिल हैं।

इस बार 96.33 लाख की मतदाताओं की हुई वृद्धि

उत्तर प्रदेश में इस बार का निकाय चुनाव 17 नगर निगमों, 199 नगरपालिकाओं (नगर पालिका परिषद) और 544 नगर पंचायतों में होगा। स्थानीय निकायों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। 2017 की तुलना में इस बार के चुनाव में 96.33 लाख की मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इस बार के निकाय चुनाव में कुल 4.32 करोड़ मतदाता 17 महापौर, 1,420 नगर निगम पार्षदों, 199 नगरपालिका परिषदों के अध्यक्षों, 5,327 नगर परिषद सदस्यों, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,177 सदस्यों के चुनाव के लिए जाएंगे।

नगर निगम में ये है सीट का समीकरण

उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम शाहजहांपुर, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर और वाराणसी हैं। जिसमें शाहजहांपुर को इस बार नया नगर निगम बनाया गया है। इस बार महापौर के 17 पदों में से नौ पद अनुसूचित जाति वर्ग (झांसी) के लिए, एक अनुसूचित जाति महिला (आगरा), दो ओबीसी महिला (शाहजहांपुर और फिरोजाबाद), दो ओबीसी वर्ग (सहारनपुर और मेरठ) के लिए आरक्षित किए गए हैं। ), और तीन महिलाओं के लिए (लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद)।

पहले चरण में यहां होगा मतदान

पहले चरण में 4 मई को 37 जिलों में मतदान होगा, जबकि 38 जिलों में 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर में चुनाव होगा।

दूसरे चरण में यहां होगा मतदान

दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर में चुनाव होने हैं. इसके अलावा फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में चुनाव होगा।

डीजीपी मुख्यालय ने किए पुलिस के पुख्ता इंतजाम

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए डीजीपी मुख्यालय से पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के डीजीपी मुख्यालय से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 4 मई की वोटिंग के लिए 37 जिलों में 19880 इंस्पेक्टर- सब इंस्पेक्टर , 101777 कांस्टेबल- हेड कांस्टेबल, 47986 होमगार्ड्स, 86 कंपनी,2 प्लाटून पीएसी, 35 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और साढ़े सात हज़ार ट्रेनी दरोगा किए गए तैनात।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगरानी

पहले चरण के 37 जिलों में सीनियर अफसरों की अगुवाई में पुलिस, पीएसी ,पैरामिलिट्री को फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में घुड़सवार पुलिस के साथ पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। राजपत्रित अफसरों की अगुवाई में मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय पर राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में 24 घंटे का चुनाव कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग कर रहा है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।