नवनियुक्त यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, ग्रहण किया कार्यभार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

नवनियुक्त यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, ग्रहण किया कार्यभार

नवनियुक्त यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, ग्रहण किया कार्यभार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने के बाद आज अजय राय अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने के बाद आज अजय राय अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस कार्यालय को फूल मालाओं से सजाया गया है। अजय राय वाराणसी से लखनऊ पहुंच चुके। यहां हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल नगाड़े के साथ अजय राय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अध्यक्ष के स्वागत में पार्टी कार्यालय के आसपास कांग्रेसी झंडों की झालर लगाई गई है।

पार्टी के तमाम पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय में मौजूद हैं। नए कांग्रेस अध्यक्ष को पाकर कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा जा रहा है।2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदल है। कांग्रेस हाई कमान का यह निर्णय कई मायनों में अहम माना जा रहा है।