‘यूपी में का बा’ की सिंगर नेहा सिंह राठौर के पति को जॉब से निकाला?

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

‘यूपी में का बा’ की सिंगर नेहा सिंह राठौर के पति को जॉब से निकाला?

‘यूपी में का बा’ की सिंगर नेहा सिंह राठौर के पति को जॉब से निकाला?

अपने गानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। अपने गानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने ‘यूपी में का बा सीजन 2’ गाना गाया तो एक नया विवाद भी सामने आया। गाने को लेकर कानपुर पुलिस ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। वहीं यह विवाद अब नेहा सिंह राठौर के घर चतक पहुंच गई है और ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसी गाने की वजह से उनके पति हिमांशु सिंह को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है। वो बतौर शिक्षक संसंथान से जुड़े हुए थे।

पति हिमांशु ने कही ये बात

हालांकि सोशल मीडिया पर नौकरी से हटाए जाने को लेकर तमाम दावों पर अब नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जवाब दिया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘ये बात तथ्यात्मक रूप से एकदम सही है कि मुझसे दृष्टि संस्थान की तरफ से दो दिन पहले इस्तीफा मांगा गया था और मैंने कल अपना इस्तीफ़ा दे दिया है, पर इस बात का नेहा को नोटिस दिए जाने से शायद ही कोई संबंध हो।’

अस्पताल में भर्ती हुईं नेहा सिंह राठौर

हालांकि हिमांशु सिंह के स्थिति साफ करने के बाद भी लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि नेहा सिंह राठौर के कानपुर कांड पर गीत गाए जाने की वजह से ही उनकी नौकरी गई। वहीं इन सबके बीच नेहा सिंह राठौर ने शुक्रवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह अस्पताल में भर्ती नजर आ रही हैं। वीडियो को ट्वीट कर नेहा सिंह ने लिखा, ‘डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया है..’ इस वीडियो में नेहा सिंह राठौर के साथ उनके पति हिमांशु सिंह भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि ही शुक्रवार को ही नेहा सिंह राठौर ने अपना एक नया गाना ट्वीट किया था। नेहा सिंह राठौड़ ने अपने नये गाने में बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया है।