एनसीसी लखनऊ मुख्यालय की 67 वाहिनी एनसीसी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

एनसीसी लखनऊ मुख्यालय की 67 वाहिनी एनसीसी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

एनसीसी लखनऊ मुख्यालय की 67 वाहिनी एनसीसी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस 

लखनऊ के 67 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - लखनऊ के 67 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव, एडम कर्नल जे पी मिश्रा , जेसीओ साहब, पी आई स्टाफ, सिविल स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स और पड़ोसी क्षेत्रों के कुछ वंचित एवं अनाथ बच्चों को भी कुछ स्वयंसेवकों और पूर्व एनसीसी कैडेट्स की मदद से 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनाया गया।

v

सर्वप्रथम कमान अधिकारी महोदय ने ध्वजारोहण किया फिर राष्ट्रगान गाया गया उसके बाद भारत माता की जय का नारा लगाया गया। फिर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में ये बताया कि भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस बडे़ धूम-धाम और पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में देश की जनता पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही है।हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंगों की तीन पट्टियां हैं। भगवा साहस और बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग ईमानदारी, शांति और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं हरा रंग आस्था और शौर्य का प्रतिनिधित्व करता है। अंत मे कमांडिग महोदय ने सभी से हाथ मिलाया और बच्चों से बातचीत किया। फिर सभी के साथ जलपान किया , और अंत में  कमान अधिकारी महोदय ने सभी स्टाफ को अच्छे समारोह का आयोजन करने पर शाबाशी दिया और धन्यबाद बोला।