बृजभूषण के खिलाफ मुजफ्फरनगर महापंचायत में गरजे नरेश टिकैत, बोले- आरोप गंभीर, तत्काल गिरफ्तारी हो

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में महापंचायतों का आज यानी गुरुवार को आयोजन किया जा रहा है।
उधर मुजफ्फरनगर के शोरम में सबसे बड़ी पंचायत का आयोजन किया है। यहां बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा है कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पंचायतों और विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है।
बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के शोरम में खापों ने महापंचायत का ऐलान किया था। इस महापंचायत की अध्यक्षता बालियान खाप के चौधरी नरेश चौधरी ने की। नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचा रही है। महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
पांच राज्यों की खापों के चौधरी पहुंचे
नरेश टिकैत ने कहा है कि सरकार और पुलिस की करतूतों को देखकर पहलवान अपने मेडलों को गंगा में बहाने के लिए जा रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें मनाकर रोका है। सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।