रामपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, बोलीं- महंगाई व बेराजगारी के मुद्दे पर करें वोट

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद

रामपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, बोलीं- महंगाई व बेराजगारी के मुद्दे पर करें वोट

रामपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, बोलीं- महंगाई व बेराजगारी के मुद्दे पर करें वोट


रामपुर। यूपी में आज पहले चरण में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रामपुर पहुंची। यहां पर उन्होंने शाहबाद गेट से लेकर बिलासपुर गेट तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और महिलाओं से कुछ-कुछ देर को रूककर बात भी की। इसके बाद वो बिलासपुर में प्रस्तावित रोड शो और जनसभा के लिए रवाना हो गईं। 

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को जिताने के लिए वोट मांगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आमजन के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट करें। उन्होंने कहा, 'बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराध, गरीबी के मुद्दों पर वोट करें। इन सब पर सोचें और फिर मतदान करें। अपना वोट किसी ऐसे व्यक्ति को दें जो इन मुद्दों को हल करने के लिए काम कर रहा है।

प्रियंका गांधी सुबह करीब 11ः55 बजे रामपुर पहुंचीं। यहां पर वो मुरादाबाद से फोटो चुंगी रोड से पीडब्लूडी आफिस की रोड होते हुए शाहबाद गेट पर पहुंचीं। यहां से नगर पालिका मार्ग पर हाथीखाना चौराहे तक पैदल ही चलीं। हाथीखाना चौराहे के निकट से प्रियंका गांधी कार पर सवार हो गईं और खड़े होकर चलती कार में सफर करते हुए लोगों का अभिभावदन किया। इस दौरान कुछ जगह उन पर पुष्प वर्षा भी की गई।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
यहां से प्रियंका गांधी के रोड शो का काफिला बाजार नसरुल्ला खां से होते हुए घेर मर्दान खां, थाना गंज होते हुए शुतरखाना चौराहे पर पहुंचा। यहां पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद यहां से बिलासपुर गेट पर उनका काफिला पहुंचा। यहां पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका गांधी बिलासपुर गेट से कार द्वारा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित रोड शो और जनसभा के लिए रवाना हो गईं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।