मेरठ में पिटबुल ने बच्चे की जांघ का नोंचा मांस, घायल बच्चा दिल्ली रेफर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ

मेरठ में पिटबुल ने बच्चे की जांघ का नोंचा मांस, घायल बच्चा दिल्ली रेफर

मेरठ में पिटबुल ने बच्चे की जांघ का नोंचा मांस, घायल बच्चा दिल्ली रेफर

मेरठ में पिटबुल डॉग ने 9 साल के बच्चे पर हमला किया।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  मेरठ में पिटबुल डॉग ने 9 साल के बच्चे पर हमला किया। बच्चे के चेहरे, पीठ और जांघ पर घाव हैं। जांघ का मांस ही नोच लिया है। ये मामला खरखोदा इलाके के गांव नरहेड़ा का है। ये पिटबुल डॉग आवारा बताया जा रहा है। इसके मालिक ने कुत्ते के खुंखार होने पर उसको छोड़ दिया। गुरुवार को घर के बाहर खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे पर उसने हमला कर दिया।

घर के बाहर खेल रहा था बच्चा

गांव नरहेड़ा निवासी आबिद का नौ वर्षीय बेटा सूफियान अपने घर के बाहर खेल रहा था। बुधवार दोपहर के समय गांव में घुसे एक पिटबुल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे का शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो कुत्ता वहां से भाग गया।

परिजनों ने सूफियान को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को पकड़कर टंकी परिसर में बने एक कमरे में बंद कर दिया।

गांव के लोगों ने कहा-ये पिटबुल बाहर से भटकता हुआ आया है

ग्रामीणों ने बताया कि ये पिटबुल आसपास के गांव में किसी ने नहीं पाला है। ये बाहर से गांव में आया है। अब ये गांव में लोगों पर हमलावर हो रहा है। पिटबुल ने बच्चे को कई जगह घायल कर दिया है। बच्चे के शरीर पर गंभीर घाव हो गए हैं। हालत गंभीर होने के कारण बच्चे को दिल्ली रेफर करने की सलाह डॉक्टर ने दी है।