Holi 2023: होली के अवसर पर मथुरा पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी, ब्रजवासियों के साथ खेली मनमोहक होली

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा

Holi 2023: होली के अवसर पर मथुरा पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी, ब्रजवासियों के साथ खेली मनमोहक होली

Holi 2023: होली के अवसर पर मथुरा पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी, ब्रजवासियों के साथ खेली मनमोहक होली 

इस समय पूरे ब्रज में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  इस समय पूरे ब्रज में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी से होली का डांड लगने के बाद ब्रज के मंदिरों में अलग-अलग तारीखों पर आयोजन शुरू हो जाते हैं।

इतना ही नहीं मथुरा और वृंदावन समेत सभी प्रमुख मंदिरों में रोजाना होली के कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इसी क्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी यहां पहुंची हैं। उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ब्रजवासियों के साथ होली खेली।

मथुरा, वृंदावन-बरसाना समेत यहां होती है होली

जानकारी के मुताबिक ब्रज में 45 दिनों तक होली के कार्यक्रम होते हैं। मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, नंदगाव, फालेन और महावन समेत सभी प्रमुख मंदिरों में होली के कार्यक्रम की तारीखें पहले ही जारी की जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में फाल्गुन मास में लगभग रोजाना ही होली का कार्यक्रम होता है। इसके अलावा राधा रमण मंदिर में भी कार्यक्रम हो रहे हैं।

फल, मिठाई बांटी, फिर खेली होली

इसी क्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी ब्रज पहुंचीं। यहां पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने लोगों को फल और मिठाइयां बांटीं। साथ ही लोगों के साथ गुलाब के फूलों और गुलाल से होली भी खेली। सांसद के होली खेलने के फोटो और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब

वहीं बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर परिसर के अंदर अबीर-गुलाल के साथ होली खेलने के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। काफी लोगों ने बताया कि वे दिल्ली, गाजियाबाद समेत आसपास के शहरों और राज्यों से यहां होली खेलने के लिए आए हैं।