बांके बिहारी मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा

बांके बिहारी मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत

बांके बिहारी मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ पर जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा बांके बिहारी मंदिर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 -10 श्रद्धालु गंभीर रूप दे घायल हो गए है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा देख मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। एंबुलेंस न पहुंचने पर उन्हें तत्काल ई रिक्शा की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जाच के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि कई लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतकों में गीता कश्यप निवासी कानपुर, अरविंद कुमार निवासी कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता निवासी कानपुर, अंजू मुगयी निवासी वृंदावन और एक अज्ञात शामिल है।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडे और जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल-चाल जाना और घायलों को हर संभव बेहतर उपचार और मदद का भरोसा दिलाया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।  उन्होंने बताया की हादसे में पांच लोगों जी मौत हुई है। 4 लोग हॉस्पिटल में एडमिट है, उनका इलाज चल रहा है. मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। जिन लोगों की मौत हुई है और जिनका इलाज़ चल रहा है, उनको नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। जांच के लिए भी टीमें लगी हुई हैं।