मंदिरों में प्रभु को कराया जा रहा नौका विहार, 46.4°C के साथ मथुरा-वृंदावन तपा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा

मंदिरों में प्रभु को कराया जा रहा नौका विहार, 46.4°C के साथ मथुरा-वृंदावन तपा

मंदिरों में प्रभु को कराया जा रहा नौका विहार,  46.4°C के साथ मथुरा-वृंदावन तपा

मथुरा-वृंदावन में तापमान 46.4°C तक पहुंच रहा है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। मथुरा-वृंदावन में तापमान 46.4°C तक पहुंच रहा है। लड्‌डू गोपाल को गर्मी से राहत दिलाने के जतन किए जा रहे हैं। मंदिर में फूल बंगला बनाए गए हैं। भगवान को नौका बिहार कराया जा रहा है। वहीं, बाजारों में भी कूलर, नेट की पोशाक, पंखा और आइस एसी की डिमांड बढ़ गई है।

फूल बंगले में विराज रहे बांके बिहारी

भीषण गर्मी से आराध्य को राहत देने के लिए भक्त भगवान बांके बिहारी के लिए फूल बंगला बनवा रहे हैं। भगवान बांके बिहारी गर्मी के मौसम में 108 दिन पुष्प बंगला में विराजमान हो कर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दौरान प्रतिदिन सुबह शाम एक से एक बेहतर शीतलता और सुगंध देने वाले फूलों से मंदिर को सजाया जा रहा है।

द्वारिकाधीश को कराया गया नौका बिहार

पुष्टि मार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत देने के लिए अलग-अलग मनोरथ किए जा रहे हैं। यहां कभी फूल बंगले बनाए जाते हैं तो कभी भगवान को नौका विहार कराया जाता है। मंदिर में कृत्रिम तालाब बनाकर उसमें पानी भरा जाता है। फिर भगवान को नौका विहार कराया जाता है।