महिला ने सीएम योगी से मांगा जहर, बोली- परिवार के लाशों के ऊपर से बना लेना कॉरिडोर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा

महिला ने सीएम योगी से मांगा जहर, बोली- परिवार के लाशों के ऊपर से बना लेना कॉरिडोर

 महिला ने सीएम योगी से मांगा जहर, बोली- परिवार के लाशों के ऊपर से बना लेना कॉरिडोर

मथुरा में एक महिला का वीडियो सामने आया है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। मथुरा में एक महिला का वीडियो सामने आया है। इसमें वह वृंदावन में बनने वाले कॉरिडोर के विरोध में इच्छा मृत्यु मांग रही है। उसका कहना है कि उसके घर में 12 सदस्य हैं। कॉरिडोर बनने से पहले सरकार उसे 12 पुड़िया जहर दे जिसे खाकर परिवार आत्महत्या कर ले। कहा कि हमको अगले जन्म में भी ब्रज में ही रहने को मिले। 

वीडियो में महिला ने कहा कि, 'हे मोदी जी, हे योगी जी..हमारे 80 गज के मकान में 12 लोग रहते हैं। आप हमारे लिए 12 जहर की पुड़िया दे दीजिए। इसके बाद हमारे शवों के ऊपर से कॉरिडोर बना लीजिए। आपकी भी इच्छा पूरी हो जाएगी और हमें भी बृज की रज मिल जाएगी। हम जहर खाकर इसी में मिल जाएंगे। फिर आप अपनी कॉरिडोर बनाने की इच्छा पूरी कर लीजिए।'

ज्ञात हो कि इससे पहले भी बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर वृंदावन में विरोध के स्वर उठ चुके हैं। सेवायत, व्यापारियों सहित स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जनता का भी विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में वृंदावन की महिला का विरोध करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।