शादी-बच्चे का धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाया प्रेमी, लड़की के ‘दिल और दिमाग’ में मारी गोली

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

शादी-बच्चे का धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाया प्रेमी, लड़की के ‘दिल और दिमाग’ में मारी गोली

शादी-बच्चे का धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाया प्रेमी, लड़की के ‘दिल और दिमाग’ में मारी गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के सीने और सिर में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या का कारण बताया, जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतापगढ़ का रहने वाला है ऋषभ

जानकारी के मुताबिक, घटना के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट की है। मृतक महिला की शिनाख्त रिया गुप्ता के रूप में हुई है। वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। जबकि आरोपी की पहचान ऋषभ निवासी प्रतापगढ़ के तौर पर हुई है। वह एमएससी पास है, लेकिन कोई नौकरी नहीं करता था। बताया गया है कि फेसबुक के जरिए रिया और ऋषभ की दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ।

फ्लैट में साथ रहते थे दोनों

जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच जब प्यार बढ़ा तो नवंबर 2022 से दोनों यहां फ्लैट में रहने लगे। गुरुवार को रिया के माता-पिता ने उसे फोन किया था। फोन नहीं उठा तो वे फ्लैट पर पहुंचे। जहां देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। अंददर गए तो चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। जबकि कमरे में रिया की लाश पड़ी थी।

बीएचयू और काशी विद्यापीठ से भी संपर्क किया है। विभाग ने सैलानियों की समस्या का ध्यान में रखकर कार्य योजना बनाई है। काशी में प्रति दिन हजारों की संख्या में आंधप्रदेश, तेलंगाना, बंगलूरू, चेन्नई आदि शहरों के पर्यटक आते हैं। शुरुआत में शहर के ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को भाषा व व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। इनके लिए ड्रेसकोड भी लागू होगा।

अपार्टमेंट के पास ही किया गिरफ्तार

ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया ने उसका भरोसा तोड़ा था, इसलिए एक गोली उसके सीने में मारी, जबकि दूसरी गोली उसके सिर में मारी। पुलिस ने बताया कि ऋषभ को अपार्टमेंट के पास ही गिरफ्तार किया गया है। उससे मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ की जा रही है।