वकील की भेष में आए सख्स ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक सम्मेलन
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक सम्मेलन के दौरान जूता फेंका गया है। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।
सम्मेलन में पहुंचे थी स्वामी प्रसाद मौर्य
जानकारी के मुताबिक सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लखनऊ में पार्टी की ओर से आयोजित ओबीसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। यहां एक शख्स वकील के भेष में पहुंचे। कार्यक्रम के बीच में शख्स ने स्वामी प्रसाद पर जूता फेंक दिया। यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है।
कार्यकर्ताओं ने बेल्टों से पीटा
सम्मेलन में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने शख्स को पकड़ लिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से इस घटना का एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आरोपी शख्स को बेल्टों से पीट रहे हैं। इसके बाद शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही
बता दें कि रविवार को सपा से भाजपा में आए दारा सिंह चौहान अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र घोसी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। वह अपनी कार से उतरे। लोग अपना स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान किसी शख्स ने उन पर स्याही फेंक दी और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने शख्स को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बारे में दारा सिंह चौहान ने बताया कि विपक्ष अपनी हार मान चुका है। इसलिए इस तरह की हरकत कर रहा है।