अवैध अतिक्रमण नही होगा बर्दास्त, विकास कार्य में रोड़ा बनने वाले अवैध अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी

अवैध अतिक्रमण नही होगा बर्दास्त, विकास कार्य में रोड़ा बनने वाले अवैध अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

अवैध अतिक्रमण नही होगा बर्दास्त, विकास कार्य में रोड़ा बनने वाले अवैध अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर अपने मकान बना लिये थे


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर अपने मकान बना लिये थे, जब की उत्तरप्रदेश सरकार ने इस मार्ग को मैनपुरी के लिये बाईपास बनाने का प्रस्ताव किया है, जिसमे मैनपुरी सिरसागंज के इस मार्ग को चौड़ा किया जाना है, जिससे की आम लोगों को होने वाले जाम से छुटकारा मिल सके।

अवैध रूप से किये निर्माण में कुछ लोगों द्वारा करीब एक दर्जन घरों पर आज योगी का बुलडोजर गारजा और अवैध कब्जे को हटाया गया। मैनपुरी सिटी मजिस्ट्रेट नवोदिता शर्मा ने सभी को तीन दिनों में अवैध कब्ज़ा हटाने का नोटिस दिया था।

अवैध कब्ज़ा हठता ना देख मैनपुरी सिटी मजिस्ट्रेट नवोदित शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर अवैध किये अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर उत्तरप्रदेश सरकार की मंशा को साफ कर दिया की अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा।