मैनपुरी लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख से अधिक मतदाता हैं, मुलायम सिंह के निधन के बाद इस सीट पर 2022 उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव चुनाव जीती थीं जानिए

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

मैनपुरी लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख से अधिक मतदाता हैं, मुलायम सिंह के निधन के बाद इस सीट पर 2022 उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव चुनाव जीती थीं जानिए

मैनपुरी लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख से अधिक मतदाता हैं, मुलायम सिंह के निधन के बाद इस सीट पर 2022 उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव चुनाव जीती थीं जानिए 

लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं, तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर मतदान होना है इन सीटों में सबसे हॉट सीट है मैनपुरी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं, तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों में सबसे हॉट सीट है मैनपुरी लोकसभा सीट। इस सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से दिग्गज नेता जयवीर सिंह को अपना प्रत्याशी चुना है। बता दें इस बार सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं, वहीं, रालोद इस बार एनडीए के तहत बीजेपी का हिस्सा है।

मैनपुरी सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। आंकड़ों पर गौर करें तो 1996 से समाजवादी पार्टी का इस सीट पर कब्जा है। सपा संस्थापक और दिवंगत मुलायम सिंह यादव इस सीट से पांच बार सांसद का चुनाव जीते थे। यही वजह है कि सपा की बहु डिंपल यादव को पार्टी की इस सुरक्षित सीट से उतारा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव ने कन्नोज सीट से चुनाव लड़ा था और वह वहां से हार गईं थीं। बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह वर्तमान में मैनपुरी सदर सीट से विधायक हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। वह यूपी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। मैनपुरी सदर सीट को सपा का गढ़ माना जाता था, पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट को जीतकर बीजेपी के खाते में डाला था। जिसके बाद उनका यूपी की राजनीति में कद बढ़ गया है। जयवीर की सीट के ओबीसी और ठाकुर वोट बैंक में मजबूत पकड़ है। वह तीसरी बार विधायक बने हैं।

g

2019 में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव चुनाव जीते थे। अक्टूबर 2022 में उनका देहांत हो गया था। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव जीत संसद पहुंची। मैनपुरी लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख से अधिक मतदाता हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो यहां 4.25 लाख से अधिक  यादव समुदाय के वोट हैं। सीट पर करीब 3.25 लाख शाक्य समाज के मतदाता और 1.20 लाख ब्राह्मण वोट हैं। इसके अलावा सीट पर 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम मतदाता और एक लाख से अधिक लोधी वोटर हैं। इस सीट पर बीजेपी पाटी का अभी तक सांसद नहीं चुना गया है।